Skip to content
Home Ekaarthi shabd एकार्थी शब्द – One Word Substitution in Hindi

Ekaarthi shabd एकार्थी शब्द – One Word Substitution in Hindi

  • by

one word substitution in hindi

Ekaarthi shabd एकार्थी शब्द –

____________________________________________

ये भी पढ़ें:

Complete Hindi Vyakaran व्याकरण :

Bhasha भाषा,    Varn वर्ण and Varnmala वर्णमाला,   Shabd शब्द,   Vakya वाक्य ,   Sangya संज्ञा

Sarvnam सर्वनाम,   Ling लिंग,   Vachan वचन ,   alankar अलंकार,   visheshan विशेषण ,

pratyay प्रत्यय ,  Kriya क्रिया ,    Sandhi संधि,  karak कारक,    kal काल kaal

Vilom Shabd विलोम शब्द 

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द 

_____________________________________________

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

One Word Substitution Definition – एकार्थी शब्द की परिभाषा

भाषा में कई शब्दों के स्थान पर जिस एक शब्द को बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है। उस एक शब्द को एकार्थी शब्द Ekaarthi shabd कहा जाता है।
जैसे- आज्ञा का पालन करने वाला की जगह एक शब्द – आज्ञाकारी लिख सकते हैं

इसी प्रकार कई इसे अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। ऐसे शब्दों को एकार्थी शब्द Ekaarthi shabd कहा जाता है।

 

उदाहरण:

 

दूसरे  देश से अपने देश में सामान आना

 

आयात

 

अपनी हत्या स्वयं करना

 

आत्महत्या

 

अवसर के अनुसार बदल जाने वाला

 

अवसरवादी

 

आज्ञा का पालन करने वाला

 

आज्ञाकारी

 

आँखों के सामने

 

प्रत्यक्ष

 

आँखों से परे

 

परोक्ष

 

अचानक हो जाने वाला

 

आकस्मिक

 

आवश्यकता से अधिक वर्षा

 

अतिवृष्टि

 

अपने परिवार के साथ

 

सपरिवार

 

अभिनय करने वाला पुरुष

 

अभिनेता

 

अभिनय करने वाली स्त्री

 

अभिनेत्री

 

अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला

 

किंकर्तव्यविमूढ़

 

अनुचित या बुरा आचरण करने वाला

 

दुराचारी

 

अपना हित चाहने वाला

 

स्वार्थी

 

अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला

 

स्वयंसेवक

 

अपने देश से प्यार करने वाला

 

देशभक्त

 

अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला

 

देशद्रोही

 

अविवाहित लड़की

 

कुमारी

 

अधः (नीचे) लिखा हुआ

 

अधोलिखित

ऊपर कहा हुआ  

उपर्युक्त

 

ईश्वर में आस्था रखने वाला

 

आस्तिक

 

ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला

 

नास्तिक

 

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश

 

न्यायमूर्ति

 

उपकार के प्रति किया गया उपकार

 

प्रत्युपकार

 

एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ

 

स्थानान्तरित

 

एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना

 

अनुवाद

 

एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली

 

तानाशाही

 

एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला

 

दलबदलू

एक सप्ताह में होने वाला  

साप्ताहिक

 

कम जानने वाला

 

अल्पज्ञ

 

कम बोलनेवाला

 

मितभाषी

 

कम अक्लवाला

 

अल्पबुद्धि

 

किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना

 

अतिशयोक्ति

 

किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे

 

अधीक्षक

 

किसी कार्य को बार-बार करना

 

अभ्यास

 

किसी प्राणी को न मारना

 

अहिंसा

 

किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला

 

उत्तराधिकारी

 

किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया

 

घेराबन्दी

 

किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात

 

चेतावनी

 

कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह

 

जिज्ञासा

 

किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ी

 

टैक्सी

 

कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र

 

त्यागपत्र

 

चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग

 

टापू

 

जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो

 

निःस्वार्थी

 

जिसका जन्म अनु (बाद में ) हुआ हो

 

अनुज

 

जिस स्त्री के कभी संतान न हुई हो

 

वंध्या, बाँझ

 

जिस पर विश्वास न किया जा सके

 

अविश्वनीय

 

जल में जन्म लेने वाला

 

जलज

 

जल में रहने वाले जीव-जन्तु

 

जलचर

 

पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती हो

 

गुरुत्वाकर्षण

 

पति के छोटे भाई की स्त्री

 

देवरानी

 

पाप या अपराध करने पर दोषमुक्त होने के लिए किया जाने वाला धार्मिक या शुभ कार्य

 

प्रायश्चित

 

बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत

 

लोरी

 

रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान

 

चिकित्सालय

 

हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा

 

धुन्ध

 

वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी या ज्ञानी हो

 

विदुषी

 

जो सत्य बोलता हो

 

सत्यवादी

 

सबको प्रिय लगने वाला

 

सर्वप्रिय

 

पति/पत्नी का पिता

 

श्वसुर

 

पति/पत्नी की माता

 

श्वश्रू (सास)

 

रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान

 

नेपथ्य

 

मछली पकड़ कर आजीविका चलाने वाला

 

धीवर

 

जो शीघ्रता से चलता हो

 

द्रुतगामी

 

जहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं

 

क्षितिज

 

जिस लड़के का विवाह न हुआ हो

 

कुमार

 

भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाला

 

त्रिकालदर्शी

 

जिसे क्षमा न किया जा सके

 

अक्षम्य

 

जो स्मरण रखने योग्य है

 

स्मरणीय

 

जिसे कभी बुढ़ापा न आये

 

अजर

 

जिसका आकार न हो

 

निराकार

 

जहाँ पहुँचा न जा सके

 

अगम, अगम्य

 

जिसके कोई संतान न हो

 

निसंतान

 

जो कभी न मरे

 

अमर

 

जिसका कोई मूल्य न हो

 

अमूल्य

 

जो वन में घूमता हो

 

वनचर

 

जो इस लोक से बाहर की बात हो

 

अलौकिक

 

जो इस लोक की बात हो

 

लौकिक

 

हित चाहने वाला

 

हितैषी

 

हाथ से लिखा हुआ

 

हस्तलिखित

 

सब कुछ जानने वाला

 

सर्वज्ञ

 

फल-फूल खाने वाला

 

शाकाहारी

 

माँस खाने वाला

 

माँसाहारी

 

फल-फूल और माँस दोनों को खाने वाला

 

सर्वहारी

 

जिसकी पत्नी मर गई हो

 

विधुर

 

मयूर की तरह आँखों वाली

 

मयूराक्षी

 

अत्यंत सुन्दर स्त्री

 

रूपसी

 

जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो

 

नवजात

 

नगर में वास करने वाला

 

नागरिक

 

गाँव में वास करने वाला

 

ग्रामीण

 

रात में घूमने वाला

 

निशाचर

 

तप करने वाला

 

तपस्वी

 

जो जन्म से अंधा हो

 

जन्मांध

 

जिसकी चार भुजाएँ हों

 

चतुर्भुज

 

जिसकी आठ भुजायें हों

 

अष्टभुज

 

आकाश में उड़ने वाला

 

नभचर

 

जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो

 

अजातशत्रु

 

जिसके समान कोई दूसरा न हो

 

अद्वितीय

 

दूर की सोचने वाला

 

दूरदर्शी

 

जिसके आने की तिथि न हो

 

अतिथि

 

विद्या की चाह रखने वाला

 

विद्यार्थी

 

हर दिन/प्रति दिन होने वाला

 

प्रतिदिन

 

पंद्रह दिन में एक बार होने वाला

 

पाक्षिक

 

साल में एक बार होने वाला

 

वार्षिक

 

जो आसानी से उपलब्ध हो

 

सुलभ

 

जो आसानी से उपलब्ध न हो

 

दुर्लभ

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

One Word Substitution Definition – एकार्थी शब्द की परिभाषा

____________________________________________

ये भी पढ़ें:

Complete Hindi Vyakaran व्याकरण :

Bhasha भाषा,    Varn वर्ण and Varnmala वर्णमाला,   Shabd शब्द,   Vakya वाक्य ,   Sangya संज्ञा

Sarvnam सर्वनाम,   Ling लिंग,   Vachan वचन ,   alankar अलंकार,   visheshan विशेषण ,

pratyay प्रत्यय ,  Kriya क्रिया ,    Sandhi संधि,  karak कारक,    kal काल kaal

Vilom Shabd विलोम शब्द 

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द 

_____________________________________________