भारत के प्रधानमंत्री Prime Minister of India in Hindi
Bharat ke Pradhanmantri
संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यो में सहायता के लिए एक मंत्रिपरिषद होती है जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता है ।
प्रधानमंत्री नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष होता है , प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है व् अन्य मंत्रियो की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर होती है व् सबको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हैं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु थे
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी थीं
चौ. चरण सिंह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो कभी लोकसभा में उपस्थित नहीं हुए
सबसे कम समय (13 दिन) तक रहने वाले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई
| प्रधानमंत्री | कार्यकाल |
|---|---|
| जवाहरलाल नेहरू (1889-1964) | अगस्त 15, 1947 - मई 27, 1964 |
| गुलजारी लाल नंदा (1898-1997) (कार्यवाहक) | मई 27, 1964 - जून 9, 1964 |
| लाल बहादुर शास्त्री (1904-1966) | जून 09, 1964 - जनवरी 11, 1966 |
| गुलजारी लाल नंदा (1898-1997) (कार्यवाहक) | जनवरी 11, 1966 - जनवरी 24, 1966 |
| इंदिरा गांधी (1917-1984) | जनवरी 24, 1966 - मार्च 24, 1977 |
| मोरारजी देसाई (1896-1995) | मार्च 24, 1977 - जुलाई 28, 1979 |
| चरण सिंह (1902-1987) | जुलाई 28, 1979 - जनवरी14 , 1980 |
| इंदिरा गांधी (1917-1984) | जनवरी 14, 1980 - अक्टूबर 31 , 1984 |
| राजीव गांधी (1944-1991) | अक्टूबर 31, 1984 - दिसंबर 01, 1989 |
| विश्वनाथ प्रताप सिंह (1931-2008) | दिसंबर 02, 1989 - नवंबर 10, 1990 |
| चंद्रशेखर (1927-2007) | नवंबर 10, 1990 - जून 21, 1991 |
| पी. वी. नरसिम्हा राव (1921-2004) | जून 21, 1991 - मई 16, 1996 |
| अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018) | मई 16, 1996 - जून 01, 1996 |
| एच. डी. देवेगौड़ा (1933) | जून 01, 1996 - अप्रैल 21, 1997 |
| इंद्रकुमार गुजराल (1933-2012) | अप्रैल 21, 1997 - मार्च 18, 1998 |
| अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018) | मार्च 19, 1998 - अक्टूबर 13, 1999 |
| अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018) | अक्टूबर 13, 1999 - मई 22, 2004 |
| डॉ. मनमोहन सिंह (1932-) | मई 22, 2004 - मई 26, 2014 |
| नरेन्द्र मोदी (1950-) | मई 26, 2014 - वर्तमान तक |