Skip to content
Home दलबदल शुरू

दलबदल शुरू

  • by

जब दलबदल की ख़बरें बढ़ने लगें समझ लीजिए चुनाव आ रहे हैं l

चुनाव सिर पर आने के बाद दलबदल प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है l

एक तरफ गोवा में दो विधायकों ने कोंग्रेस को तो दूसरी ओर राजस्थान में एक विधायक ने भाजपा को जबरदस्त झटका दिया है l

भाजपा से कांग्रेस में गए:

बाड़मेर की शिव विधानसभा से 2013 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने  भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री पुराने भाजपा नेता जसवन्त सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

(जसवंत सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसल कर  गिर गए थे। उनके सिर में आई गंभीर चोट के कारण वे तब से कोमा में हैं।)

मानवेंद्र ने 22 सितंबर को स्वाभिमान रैली की थी । इसी रैली में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मानवेन्द्र ने रैली में कहा था- कमल का फूल, हमारी भूल।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मानवेंद्र, उनकी पत्नी चित्रा और भाई भूपेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।  

लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद भाजपा ने मानवेन्द्र के पिता जसवंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया था।

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मानवेंद्र को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा से तवज्जो ना मिलने को मानवेंद्र के कांग्रेस में शामिल होने की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

एससीएसटी एक्ट पर राजपूत समाज और राज्य की भाजपा सरकार के बीच मतभेद भी सामने आए।

राजस्थान में राजपूत समाज भाजपा का परम्परागत वोट बैंक रहा है। लेकिन, मानवेन्द्र के कांग्रेस में आने से भाजपा को नुकसान हो सकता है।

पिछले विधानसभा चुनाव में राजपूत और जाट समाज ने भाजपा के पक्ष में वोट डाले थे।

कांग्रेस से भाजपा में गए:

उधर गोवा कोंग्रेस के दो विधायकों दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर कांग्रेस  पार्टी और गोवा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया ।

दोनों नेता दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इससे कांग्रेस का राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा खत्म हो गया है।

चुनाव आते आते और भी कई नेताओं के इधर से उधर होने की अटकलें जारी हैं जिनमें शत्रुघन सिन्हा को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं l